Menu
blogid : 760 postid : 688577

सर्दियों में परफ्यूम भी चाहिए कमाल……

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

परफ्यूम  का पूरा इतिहास है। लोगों की पसंद, स्वभाव, उम्र, मौसम व जलवायु के अनुकूल खुशबू  कैसे बनाई जाए, इस पर तमाम शोध हुए। जैसे उमस भरी गर्मी में ठंडक व ताजगी  का एहसास देने वाले परफ्यूम  भाते हैं तो ठंड में थोडी स्पाइसी  और तेजगंध भाती है। इस मौसम में परफ्यूम,  स्प्रे या डियो  खरीद  रहे हों तो कुछ बातों का ध्यान जरूर  रखें।



perfumes1.  आमतौर पर ठंड के मौसम में लोग स्वेटर, जैकेट्स या शॉल ज्यादा  पहनते हैं। इसलिए यह ध्यान रखें कि परफ्यूम  थोडा तेजगंध वाला हो, ताकि वह ज्यादा  कपडों के बीच भी खुशबू का एहसास दिला सके।



2.  शरीर के कुछ खास  गर्माहट  वाले हिस्सों पर परफ्यूम  लगाएं, ताकि उसकी गंध देर तक बनी रह सके। जैसे कान के पीछे, कॉलर बोन के पास, कलाई में और अंडरआ‌र्म्स  में।


3.  विंटर  परफ्यूम्स  ऐसे हों, जो हॉलीडेज या सर्दी में गर्मी का सा एहसास दे सकें। ये हेवी, स्पाइसी और वूडी  फ्लेवर  वाले हों।



4.  परफ्यूम  खरीदते  समय यह जरूर  ध्यान दें कि हर व्यक्ति की बॉडी स्मैल  अलग किस्म की होती है। यह जरूरी  नहीं कि जो सुगंध किसी एक व्यक्ति पर अधिक असरदार हो, वह दूसरे पर भी वैसा ही असर डाले। सुगंध का असर अलग-अलग व्यक्तियों पर अलग-अलग होता है।



5.  विंटर  का अर्थ यह नहीं कि आप दिन में दो-तीन बार परफ्यूम  का इस्तेमाल करें। केवल कुछ खास  हिस्सों में इसका अधिक इस्तेमाल करें ताकि यह पूरे दिन आपको महकाता रहे। एक बार ही परफ्यूम  स्प्रे पूरे दिन के लिए काफी होता है।


सर्दियों में करें पैरों की खास देखभाल


6.  ओरियंटल परफ्यूम्स  भी इस मौसम के लिए बहुत अच्छे साबित होते हैं। रिच, स्वीट  और स्पाइसी  किस्म वाले इन परफ्यूम्स  का आधार वनिला  या अंबर होता है।



7.  परफ्यूम्स  का चयन करते समय कई बार उनकी खुशबू  ठीक तरह से समझ नहीं आती। इसका कारण यह होता है कि कई तरह की सुगंध से हमारी नाक भ्रमित हो जाती है। ऐसे में कॉफी सीड्स  बहुत फायदेमंद होते हैं। हर सुगंध से पहले कॉफी सूंघिए तो स्मेल  अच्छी तरह समझ आएगी।


सर्दियों में बालों को चमकदार रखने के उपाय


तो इन सर्दियों में थोडा एडवेंचर  कर लें और चुन लें थोडा तेजसुगंध अपने लिए, लेकिन सावधानीपूर्वक। क्योंकि यही सुगंध आपको किसी का हमराज-हमकदम बना सकती है तो किसी से बहुत दूर भी कर सकती है। चुनें सही ब्रैंड, ताकि अपने पैसों का भी सही इस्तेमाल कर सकें।



सर्दियों के लिए खास फैशन टिप्स

मौसम का मिजाज हाल बुरा ना कर दे…..

साल के लिए ट्रेंडी मेक-अप टिप्स

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh