Menu
blogid : 760 postid : 672267

सर्दियों के दिनों में भी दिखें खूबसूरत

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

स्लीक  और पुलबैक  हेयर लुक


सर्दियों में कुदरती तेल कम होने के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में चिकने स्लीक  और पीछे की तरफ संवारे हुए बाल अच्छे दिखते हैं। ऐसी हेयरस्टाइल  ट्रेंड  में भी है। रूखेपन  को दूर करने के लिए हॉट  ऑयल मसाज, मरॉक्कन  ऑयल ट्रीटमेंट करा सकती हैं। साधारण पोनीटेल  और सामने के बालों के एक सेक्शन को पीछे की तरफ ले जाकर आगे की तरफ दबाकर क्राउन एरिया पर पिनअप  करके पुल बैक करें। शेष बालों को समेटकर पोनी  बनाएं।


होंठों का मेकअप


आंखों के मेकअप की तरह होंठों का मेकअप भी समय के हिसाब से किया जा रहा है। दिन में न्यूट्रल आई मेकअप के साथ रेड मैट फिनिश लिप्स और रात के लिए स्मोकी  आई मेकअप  के साथ न्यूट्रलाइज  या नैचरल  लिप्स  ट्रेंड  में है। ब्राइट मैट रेड लिपस्टिक इस सीजन का हॉट ट्रेंड  रहेगी।


दिन और रात का आई मेकअप


इस सीजन आंखों के मेकअप में बहुत प्रयोग करने के बजाय अवसर और समय के मुताबिक शेड्स  चुनने का चलन रहेगा। मसलन रात के लिए जहां स्मोकी  और डार्क  आई शैडो  पसंद किया जा रहा है, वहीं दिन के लिए न्यूट्रल या नैचरल आई लुक पसंद किया जा रहा है।


एमाजोनियन  स्किन  टोंस

ब्रॉन्जर  कलर ट्रेंड  में है। स्कलपटेड  लुक (चेहरे का सही आकार दिखाने) और अर्दी  ग्लो  लाने के लिए ब्रॉन्ज व पीच ब्लश  का इस्तेमाल कर सकती हैं। सर्दियों में त्वचा को रिजुवनेट  करने के लिए परफेक्ट  रेडिएंस  फेशियल  कराएं।


ग्लिटर  नेल्स

आजकल नेल कलर्स  के ऊपर ग्लिटर  काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिए मैट कलर्स  और डल शेड्स  के ऊपर अलग-अलग शेड्स  के ग्लिटर  लगा सकती हैं। इन्हें नाखून के ऊपर से छिडक कर, बीच-बीच में या ऊपर या नीचे की तरफ पेंट करके भी लगा सकती हैं।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh