- 208 Posts
- 494 Comments
इस साल ट्रांसपेरेंसी ब्राइडल वेयर्स का एक बडा ट्रेंड बन कर उभरा है। पारंपरिक एंब्रॉयडरी वाले ट्रांसपेरेंट ब्राइडल परिधान आपके लुक में ग्लैमर ऐड करेंगे।
सुनीत वर्मा
ब्राइडल वेयर के प्रिट में प्रयोग करना चाहती हैं तो चेक प्रिंट वाले परिधान ट्राई करें। चेक प्रिंट अब महज फॉर्मल वेयर तक ही सीमित नहीं रहा।
आशीष विक्रांत
विक्टोरियन गाउन और लहंगे का मिला-जुला रूप लहंगा गाउन इस साल कई फैशन वीक्स में नजर आया। कुछ ऑंफबीट ट्राई करना चाहती हैं, तो लहंगा गाउन बेहतरीन ऑप्शन है।
रितु बेरी
साडी या लहंगे चोली के साथ ब्राइडल कोट कैरी कर आप एथनिक लुक को फॉर्मल टच दे सकती हैं। ब्राइडल कोट साडी या लहंगे के कंट्रास्ट कलर का ही चुनें।
मीरा मुजफ्फर अली
बंजारा लुक भी इस साल ब्राइडल फैशन का एक बडा ट्रेंड है। इस लुक को नई दुलहनें शादी के बाद भी कैरी कर सकती हैं।
रीना ढाका
अवधी लुक की नजाकत और नफासत के आकर्षण से आधुनिक दुलहनें भी नहीं बच पाई हैं। इस लुक के साथ सही ज्यूलरी का चुनाव बेहद अहम है।
मीरा मुजफ्फर अली
रॉयल लुक पसंद करने वाले ग्रूम्स घाघरा और कोट का कॉम्बिनेशन ट्राइ कर सकते हैं। इस लुक के साथ उचित अपरवेयर और एक्सेसरीज कैरी करना बेहद जरूरी है क्योंकि जरा सी कोताही से आपका लुक फेमिनिन हो जाएगा।
अंजू मोदी
जहां एक ओर दूल्हों में सोफिस्टिकेटेड दिखने की होड है, वहीं कुछ दूल्हे ऐसे भी हैं जो ठेठ देसी लुक पसंद कर रहे हैं। ऐसे दूल्हों के लिए ग्रूम धोती कुर्ता एक अच्छा विकल्प है। इस ट्रेंड को तभी अपनाएं जब यह आपके फिजीक पर सूट करे।
तरुण तहिलियानी
नियॉन कलर्स के साथ ही ब्राइडल वेयर्स में गोल्डन कलर भी इन है। खास तौर पर गोल्डन कलर के शिमर फैब्रिक की साडियां दुलहनों को खूब पसंद आ रही हैं।
Read Comments