Menu
blogid : 760 postid : 622776

आपकी खूबसूरती को चार चांद लगाएंगे ये टिप्स

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

उत्सव और पार्टी का समय है। ऐसे में भला आप खुद  को नजरअंदाज कैसे कर सकती हैं। लेकिन आमतौर उत्सव की खुशी  में मेकअप संबंधी छोटी-छोटी गलतियां हो ही जाती है। साथ ही यह भी समझ में नहीं आता कि कैसा लुक अपनाया जाए जो आपको कॉम्प्लीमेंट  करे। सखी आपकी इसी दुविधा को दूर करने के लिए बता रही है 4  फेस्टिव  लुक। इन्हें अपनाइए और बन जाइए उत्सव की शान।


make up1. लुक

चेहरा :  मॉयस्चराइजर  लगाएं। फिर प्राइमर लगाएं। चेहरे के दोष छिपाने के लिए आंखों, ठोढी, नाक और पिग्मेंट  एरिया पर कंसीलर  लगाएं। अब अपनी त्वचा की टोन के अनुरूप फाउंडेशन लगाएं। (बेस लाइट होना चाहिए)


गाल : चीक्स बोन पर कॉन्टूर  पाउडर का एक स्ट्रोक दें। नैचरल  क्रीम ब्लशर  लगाएं। आंखों का मेकअप गाढा हो तो गालों पर मीडियम  टोन वाला ब्लशर  ही अच्छा लगता है।


आंखें: पलकों पर डार्क ब्राउन पैलेट  का कोल शैडो लगाएं। ब्लेंड  करें। ऊपरी बरौनियों  पर ब्लैक आइपेंसिल से रेखा खींचें और ब्लेंड  करें। लिक्विड  आइलाइनर से आंखों को शेप दें। ब्राउन आइब्रो  पेंसिल से भौहों को गहरा करें। वॉटर प्रूफ मस्कारा  लगाएं।


होंठ : लिप बाम लगाएं। लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं। ऊपर वाले होंठों पर लिप ग्लॉस लगाएं।


बाल: ब्लो ड्राइ  करके बैक कोंब  करें। आगे कुछ बालों को लेकर चिकना पफ  बनाएं। पिनअप  करें। शेष बालों में टॉन्ग्स से सॉफ्ट कर्ल  करें या फिर ब्लो ड्राई  करें।


navratri2. लुक


चेहरा: चेहरा साफ करने के बाद मॉयस्चराइजर  लगाएं। फिर प्राइमर लगाएं। इससे चेहरे पर चमक आ जाएगी। चेहरे के दोष छिपाने के लिए आंखों, ठोढी, नाक और पिग्मेंट  एरिया पर कंसीलर  लगाएं। अब अपनी त्वचा की टोन के अनुरूप फाउंडेशन लगाएं। (बेस लाइट होना चाहिए)


गाल: गालों के उभार वाले स्थान पर कॉन्टूर पाउडर का एक स्ट्रोक दें। या हाइलाइटर  से हाइलाइट  करें। नैचरल क्रीम शेड ब्लशर  लगाएं। उस पर पाउडर ब्लश  लगाकर स्मूद  इफेक्ट  दें। आंखों का मेकअप गाढा होने के कारण गालों पर मीडियम  टोन वाला ब्लशर  ही अच्छा लगता है।


आंखें : स्मोकी  आइज  के लिए पलकों पर ब्राउन पैलेट  का कोल शैडो  लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड  करें। ऊपरी बरौनियों  पर ब्लैक आइ पेंसिल से एक रेखा खींचें और ब्लेंड  करें। अब लिक्विड  आइलाइनर से आंखों को शेप दें। ब्राउन आइब्रो पेंसिल से भौहों को गहरा करें। फिर वॉटर प्रूफ मस्कारा  से बरौनियों  को आकर्षक बनाएं।


होंठ : होंठों पर लिप बाम लगाने के बाद न्यूड लिप कलर लगाएं। ऊपर वाले होंठों पर लिप ग्लॉस  लगाएं।


बाल : आकर्षक लुक देने के लिए बालों को ब्लो ड्राइ  करने के बाद टॉन्ग  लगाएं और फिर अंगुलियों  से क‌र्ल्स  को सेट करें।


make up 3. लुक


चेहरा : चेहरा साफ करके मॉयस्चराइजर  लगाएं। प्राइमर लगाएं। आंखों, ठोढी, नाक और पिग्मेंट  एरिया पर कंसीलर  लगाएं। अब अपनी त्वचा की टोन के अनुरूप फाउंडेशन लगाएं।


गाल (चीक्स) : चीक्स बोन पर कॉन्टूर पाउडर का एक स्ट्रोक दें। या हाइलाइटर  से हाइलाइट  करें। नैचरल/ क्रीम शेड ब्लशर  लगाएं। उस पर पाउडर ब्लश  लगाकर स्मूद  इफेक्ट  दें। आंखों का मेकअप गाढा होने के कारण गालों पर मीडियम  टोन वाला ब्लशर  ही अच्छा लगता है।


आंखें : पलकों पर टिंटेड रेड और ब्राउन शैडो लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड  करें। पलकों के बंद होने वाले स्थान (क्रीज लाइन) पर ब्लैक आइशैडो लगाकर हलका ब्लेंड करें। अब लिक्विड  आइलाइनर से आंखों को शेप दें। ब्राउन आइब्रो  पेंसिल से भौहों को गहरा करें। वॉटर प्रूफ मस्कारा  से बरौनियों  को आकर्षक बनाएं।


होंठ : ब्राइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं। फिर होंठों के बीचोबीच ग्लॉस  लगाएं।


बाल : बालों को ब्लो ड्राइ  करें। साइड फ्लिक्स  निकालकर (साइड पार्टिंग  करके लटों को निकालें।) बालों का पीछे की तरफ पफ  बनाएं। शेष बालों में टॉन्ग  लगाकर वेव्स  दें।


lip make up4. लुक


चेहरा : चेहरा साफ करने के बाद मॉयस्चराइजर  लगाएं। फिर प्राइमर लगाएं। इससे चेहरे पर चमक आएगी। चेहरे के दोष छिपाने के लिए आंखों, ठोढी, नाक और पिग्मेंट  एरिया पर कंसीलर  लगाएं। अब अपनी त्वचा की टोन के अनुरूप फाउंडेशन लगाएं। (बेस लाइट होना चाहिए)


गाल (चीक्स) :  चीक्स बोन पर कॉन्टूर पाउडर का एक स्ट्रोक दें। ब्रश की मदद से क्रीम शेड वाला ब्लशर  लगाएं। उस पर पाउडर ब्लश  लगाकर स्मूद  इफेक्ट  दें। आंखों का मेकअप गाढा होने के कारण गालों पर मीडियम  टोन वाला ब्लशर  ही अच्छा लगता है।


आंखें : पलकों पर टिंटेड रेड और ब्राउन शैडो लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड करें। पलकों के बंद होने वाले स्थान (क्रीज लाइन) पर ब्लैक आइशैडो लगाकर हलका ब्लेंड करें। अब लिक्विड  आइलाइनर से आंखों को शेप दें। ब्राउन आइब्रो  पेंसिल से भौहों को गहरा करें। वॉटर प्रूफ मस्कारा  से बरौनियों  को आकर्षक बनाएं।


होंठ: होंठों पर नैचरल शेड वाला लिप बाम लगाएं। फिर लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं। ऊपर वाले होंठों पर लिप ग्लॉस  लगाएं।


बाल : ब्लो ड्राई करें। फिर बैक कोंब करके टॉन्ग से शेष बालों में वेव्स  दें।



Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh