Menu
blogid : 760 postid : 744

दिल धड़काना तो कोई इनसे सीखे

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

अपने अभिनय के अंदाज से अलग मुकाम बनाने वाले राजीव खंडेलवाल छोटे पर्दे से बडे पर्दे पर आए हैं। फिल्मों में आमिर के जरिए लोगों के दिल में बसने वाले राजीव की कुछ और फिल्में आई। फिल्म टेबल नंबर 21 से वे आजकल काफी चर्चा में है। कुछ सवाल राजीव खंडेलवाल से..



1. आप जहां हैं, उसे मेहनत का फल मानते हैं या किस्मत..?

अगर इसमें से कोई एक आपके साथ हो तो बात नहीं बनेगी। इंसान की जिंदगी में दोनों की बराबर अहमियत है। हां, मेहनत पहले है, फिर किस्मत की बारी आती है।


खूबसूरत बालों वाली लड़की



2. आपके करियर का टर्निग पॉइंट?

टीवी शो कहीं तो होगा को छोडना। तब मैंने जो सोचा वही किया, लेकिन उसके बाद पता चला कि लोगों ने मेरे किरदार को कितना प्यार दिया था। तब मेरा करियर शिखर पर था। ऐसे वक्त में इस तरह के निर्णय लेना जोखिम का काम था, लेकिन मैं आज जहां हूं, अच्छा और खुश हूं।



3. क्या आप बचपन से ही अभिनय की दुनिया में आना चाहते थे?

जी हां, जब मैं तीसरी कक्षा में था, तब यही सोचता था। कॉलेज के बाद जिंदगी आडे आई और कमाने की बात सोची, लेकिन फिर मन नहीं माना और मैं आ गया अभिनय की दुनिया में।



4. आप अभिनय की दुनिया में नहीं होते तो कहां होते?

निश्चित ही फौज में होता। मेरे भाई भी फौज में हैं। मुझे फौज की वर्दी पहने का शौकथा, जो सीरियल में काम करके पूरा हुआ।


खुशियां किस्तों में क्यों ?


5. आप अंधविश्वासी हैं?

नहीं, मैं इंसानियत को मानता हूं और कुछ नहीं सोचता।



6. आपको धर्म में यकीन है?

नहीं। मैं हर अच्छी बात को स्वीकारता हूं और बुरी बात को खारिज करता हूं।



7. ईश्वर को लेकर कभी मन में नेगेटिव भाव आए?

कई बार आते हैं। मैं लोगों को भगवान को पूजते हुए देखता हूं तो लगता है कि वे अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं।



7. ईश्वर को लेकर कभी मन में नेगेटिव भाव आए?

अपने मन को किसी एक चीज पर लगाना। प्राथमिकता के साथ और ईमानदारी से काम करने पर सफलता जरूर मिलती है।


जादुई हाथों का कमाल



9. आपकी नजर में जिंदगी क्या है?

जिंदगी बेहद खूबसूरत दिखने वाली चीज है। हमें इसे जाया नहीं करना चाहिए। कुछ ऐसा करना चाहिए, जिससे लोग हमें याद रखें।



10. आपकी नजर में प्यार क्या है?

कमाल के जज्बात हैं। यह सिर्फ अच्छा करता है। प्यार कभी बुरा नहीं होता। इसी से दुनिया है।



11. आपका सपना?

यह समय के साथ बदलता रहता है। हम जैसे-जैसे ऊपर उठते हैं, हमारे सपने बदलते रहते हैं।



12. हिंदी फिल्मों के पसंदीदा हीरो-हीरोइनें?

मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं किशोर कुमार और अभिनेत्री हैं वहीदा रहमान। नए में मैं रणबीर कपूर और काजोल को पसंद करता हूं।


खतरों के उस पार रोमांस की बहार है

आपके रेशमी बालों का राज

चेहरे पर न दिखे उम्र का असर


Tags: actors, rajeev khandelwal, bollywood actors, raajeeva khandelwal interview, latest bollywood stars interviews, राजीव खंडेलवाल,राजीव, बॉलिवुड स्टार्स




Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh