- 208 Posts
- 494 Comments
थाईलैंड में सैलानियों की पसंदीदा जगहों में राजधानी बैंकांक, पटाया व फुकेत जैसे तटीय इलाके के अलावा उत्तर में चियांग माई और दक्षिण में क्राबी भी हैं। क्राबी भी अपने खूबसूरत समुद्र तटों और समुद्र में पसरे पड़े बेमिसाल द्वीपों के लिए प्रसिद्ध है। चूंकि क्राबी में फुकेत व पटाया जैसी सैलानियों की भीड़ नहीं है, इसलिए भी थोड़े एकांत व सुकून की तलाश करने वाले नवविवाहित जोड़ों के लिए थाईलैंड में इससे बेहतर जगह कोई नहीं। क्राबी के निकट फीफी द्वीप का माया बे तो मानो कल्पनालोक सरीखा है।
Read:जुनून ऐसा जिसने अलग कर गुजरने को मजबूर किया
क्या है खास
ट्री टॉप एडवेंचर पार्क: अगर आप व आपका हमसफर हों थोड़ा एडवेंचर प्रेमी तो क्राबी का यह आकर्षण आपको बेहद पसंद आएगा। घने जंगल में इन पेड़ों के बीच आप खुद को टार्जन महसूस करेंगे। पेड़ों पर बाइसाइक्लिंग आपको एशिया में शायद ही कहीं और मिले। लंबी-लंबी जिपलाइनों के अलावा रोप-ब्रिज, टार्जन स्विंग, फ्लाइंग स्केटबोर्ड, बहुत कुछ है यहां।
फ्रा नांग बीच: हाल ही में एक सर्वे में इसे दुनिया के दस सबसे खूबसूरत बीचों में शुमार किया गया था। एओ नांग बीच से नाव में 20 मिनट में यहां पहुंचा जा सकता है। सफेद रेत की एक चौड़ी प˜ी दोनों तरफ खड़ी पहाड़ी से घिरी हुई है। ऐसी जगह जिसकी खूबसूरती और सुकून, दोनों आपको वाकई समूची दुनिया से दूर ले जाएंगे।
होंग द्वीप: मु को होंग दरअसल लाइमस्टोन द्वीपों का एक समूह है। एओ नांग से एक घंटे की नाव यात्रा से आप यहां पहुंच सकते हैं। इन द्वीपों में खूबसूरत बीच, कोरल रीफ (मूंगा चत्रनें) और कई तरह की मछलियों का संसार मौजूद है। स्नोर्कलिंग व स्कूबा डाइविंग के लिए बेहद लोकप्रिय।
रेले बीच: क्राबी व एओ नांग के बीच एक छोटा सा प्रायद्वीप। तीन तरफ पानी और पीछे लाइमस्टोन की खड़ी पहाडि़यों के कारण यहां केवल नाव से ही पहुंचा जा सकता है। दुनियाभर से रॉक क्लाइंबिंग के शौकीन लोग भी इन पहाडि़यों को चढ़ने के लिए यहां पहुंचते हैं। यहां के बीचों की खूबसूरती भी बेमिसाल है। टाइगर केव मंदिर: यानी वाट थाम सुआ क्राबी शहर से तीन किलोमीटर दूर है। यहां की गुफाओं के भीतर चत्रनों पर बाघ के पंजों सरीखे निशान हैं। इसीलिए इन्हें टाइगर केव टेंपल कहा जाता है। आसपास की पहाडि़यों में कई गुफाएं हैं और खिरिवोंग घाटी में सैकड़ों साल पुराने वटवृक्ष हैं। बौद्ध साधना (मुख्यतया विपश्यना) का यह प्रमुख केंद्र ऐतिहासिक व पुरातात्विक लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। यहां का मुख्य आकर्षण लाइमस्टोन की एक पहाड़ी पर 1272 सीढि़यां चढ़कर बुद्ध के पदचिह्न देखना है। टुप आईलैंड: कल्पना कीजिए कि जब समुद्र का पानी उतार पर हो (भाटा) तो आप तीन द्वीपों (टुप, चिकन आईलैंड और कोह मोर) पर पैदल सैर कर सकते हैं। क्राबी के बेहद नजदीक और छोटे द्वीप। लेकिन यहां समुद्र व सामने क्राबी का न भूलने वाला नजारा दिखाई देता है। क्राबी से दिनभर की सैर के सबसे लोकप्रिय टूर में से एक।
एमेरल्ड पूल: खाओ प्रा-बांग क्राम वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के जंगलों में यह दरअसल गरम पानी की एक धारा के बीच बना छोटा सा तालाब है। यहीं एक शीशे सा चमकता पानी वाला ग्लास पूल और नीले पानी का ब्लू पूल भी है। ग्लास पूल में तो नहीं लेकिन एमेरल्ड पूल के गरम पानी में आप तैर सकते हैं और शरीर को आराम दे सकते हैं।
कैसे
हालांकि क्राबी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, लेकिन भारत से क्राबी के लिए सीधी उड़ानें नहीं हैं। आपको पहले राजधानी बैंकांक ही जाना होगा। दिल्ली, मुंबई व कोलकाता से बैंकाक के लिए रोजाना कई उड़ानें हैं। दिल्ली व मुंबई से लगभग चार घंटे व कोलकाता से लगभग ढाई घंटे के हवाई सफर का वापसी किराया 15-16 हजार रुपये से शुरू होता है। बैंकाक से क्राबी लगभग साढ़े सात सौ किलोमीटर दूर है। यह सफर आप अपने जेब, सुविधा व समय के अनुसार सड़क, ट्रेन, समुद्र व हवा के रास्ते कर सकते हैं। बैंकाक से क्राबी का रास्ता भी बहुत खूबसूरत है।
Read:रॉकस्टार की प्रेरणा हीर-रांझा
कहां
थाईलैंड के क्राबी शहर, रेले बीच, होंग द्वीप, एओ नांग शहर में रुकने की अलग-अलग बजट की कई सुविधाएं हैं। ज्यादा महंगे होटलों व रिजॉर्ट के चक्कर में न पड़ना चाहें तो तीन से पांच हजार रुपये रोजाना के बीच कई अच्छे होटल आपको मिल जाएंगे। भारत से कई टूर ऑपरेटर 25 से 30 हजार रुपये के प्रति व्यक्ति खर्च पर तीन दिन थाईलैंड घुमाने ले जाने के लिए तैयार हैं। यानी 50-55 हजार रुपये के खर्च पर कोई जोड़ा रोमांस भरे तीन दिन थाईलैंड में बिताकर आ सकता है। शॉपिंग: थाईलैंड से आप थाई सिल्क, सूती कपड़े, ज्वैलरी व कीमती पत्थर, पॉटरी का सामान और चांदी, तांबे व अन्य धातुओं से बना सामान ला सकते हैं। कहां
थाईलैंड के क्राबी शहर, रेले बीच, होंग द्वीप, एओ नांग शहर में रुकने की अलग-अलग बजट की कई सुविधाएं हैं। ज्यादा महंगे होटलों व रिजॉर्ट के चक्कर में न पड़ना चाहें तो तीन से पांच हजार रुपये रोजाना के बीच कई अच्छे होटल आपको मिल जाएंगे। भारत से कई टूर ऑपरेटर 25 से 30 हजार रुपये के प्रति व्यक्ति खर्च पर तीन दिन थाईलैंड घुमाने ले जाने के लिए तैयार हैं। यानी 50-55 हजार रुपये के खर्च पर कोई जोड़ा रोमांस भरे तीन दिन थाईलैंड में बिताकर आ सकता है। शॉपिंग: थाईलैंड से आप थाई सिल्क, सूती कपड़े, ज्वैलरी व कीमती पत्थर, पॉटरी का सामान और चांदी, तांबे व अन्य धातुओं से बना सामान ला सकते हैं।
Tags: romantic places, romantic place to visit, romance and love, रोमांटिक, रोमांटिक पल
Read Comments