Menu
blogid : 760 postid : 436

Hair Tips : बालों के लिए जादुई आहार

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

health tips for hairअच्छी सेहत के लिए दूध, बादाम और अंडे खाने की बात आप बचपन से सुनती चली आई होंगी। यह सभी चीजें बालों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती हैं। जितनी अच्छी डाइट होगी और उसमें जितने पौष्टिक तत्व शामिल होंगे, आपके बाल व त्वचा उतने ही अच्छे होंगे। तो आइए जानते हैं, बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपकी रसोई में मौजूद कौन सी चीजें पौष्टिक और चमत्कारी साबित हो सकती हैं।


हैप्पी न्यू ईयर डार्लिग!: Hindi Story


दूध

दूध की शक्ति का कोई मुकाबला नहीं है। इसे कुछ खास सामग्री के साथ मिलाकर मजबूत और चमकदार बाल पाए जा सकते हैं। यहां तक कि रुखे, बेजान और उलझे बालों की मुसीबत से भी छुटकारा पाया जा सकता है। बाल प्रोटीन से बने होते हैं और दूध में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल रोजाना करना चाहिए, खासतौर पर शाकाहारी लोगों को। इसमें फैट (वसा), कार्बोहाइड्रेट्स, विटमिंस और तरह-तरह के मिनरल्स होते हैं। विटमिंस मसलन फोलेट,  बी6  और बायोटिन,  जो बालों के ग्रोथ  के लिए जरूरी होते हैं। दूध में कैल्शियम, आयरन, जिंक भी होता है, जो बालों को भीतर/जड से मजबूत बनाते हैं। जो लोग वेट कॉन्शियस  हैं उन्हें दैनिक रूप से लो फैट मिल्क का इस्तेमाल करना चाहिए। दूध का प्रयोग बालों पर भी किया जा सकता है। दूध में शहद और मेथी दाना पाउडर मिलाकर हेयर मास्क की तरह प्रयोग किया जा सकता है।


ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल)

ऑलिव  ऑयल में विटमिंस  ए, बी, सी, डी और ई के साथ-साथ आयरन भी होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स  होते हैं। इसमें नरिशिंग, मॉयस्चराइजिंग  और कंडिशनिंग प्रॉपर्टीज  होती हैं, जो बालों की लचक, कोमलता और मजबूती बढाने में सहायक होती हैं। यह ओलेइक एसिड और ओमेगा-9  फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है।

इसका प्रयोग हॉट ऑयल ट्रीटमेंट या नरिशिंग हेयर मास्क में किया जा सकता है। ऑलिव ऑयल की थोडी सी मात्रा बालों का रुखापन,  उलझन और कडापन  दूर करने के लिए काफी है। यह बालों को रेशमी मुलायम बनाने में भी मदद करता है। ऑलिव ऑयल हेयर ट्रीटमेंट बालों में केमिकल्स के प्रयोग से हुए नुकसान और तनाव को कम करता है। अंडे की जर्दी में थोडा ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों में लगाने से उनमें मजबूती के साथ-साथ गजब की चमक आ जाती है।


अंडा

इसके प्रयोग से एक ही दिन में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। अंडे में प्रोटीन और एसेंशियल अमीनो  एसिड पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसमें हाई सल्फर कंटेंट,  विटमिंस  (ए, डी और ई) और मिनरल्स  पाए जाते हैं, जो बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इसमें मौजूद प्रोटीन की प्रचुर मात्रा और लेसिथिन कंटेंट  (तत्व) बालों के फॉलिकल्स  को मजबूत बनाने का काम करते हैं। उनका टूटना कम करते हैं और उनमें जान भर देते हैं। अंडा बालों को वॉल्यूम, चमक और टेक्सचर प्रदान करता है। एक अंडे की जर्दी या सफेदी में ऑलिव ऑयल, नीबू का रस या एवोकैडो  मिलाकर हेयर मास्क और कंडिशनर  तैयार कर सकते हैं। अंडे की जर्दी में गजब के पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को क्लोरीन, प्रदूषण और नुकसादनदेह  यूवी  किरणों से बचाते हैं।


शहद

शहद का इस्तेमाल विभिन्न रोगों के उपचार और वजन नियंत्रण के लिए किया जाता रहा है। आयुर्वेद में तो इसे इस्तेमाल बहुत उपयोगी माना जाता है। ब्यूटी  एवं स्किन  केयर एक्सपर्ट शहनाज  हुसैन के मुताबिक शहद में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, विटमिन  बी और सी, एंजाइम्स  और अमीनो  एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ-साथ सौंदर्य बढाने में भी सहायक होते हैं। यह बालों व त्वचा के लिए कुदरती मॉयस्चराइजर  का काम करता है। यह एक प्रकार की भ्रांति ही है कि बालों में शहद का प्रयोग करने से वे सफेद होने लगते हैं। ऐसा मानना गलत है। शहद कोई ब्लीचिंग एजेंट नहीं है। शहद बालों को नर्म, मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करता है।


बादाम

बालों के लिए कुदरत का वरदान है यह। इसमें आयरन, कॉपर,  फॉस्फोरस,  विटमिन बी1  और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन को बढाता है और नए कोशों का विकास करता है। जिससे बाल स्वस्थ रहते हैं। बादाम के तेल में 2-3  टी स्पून  बादाम का दूध मिलाकर सिर की त्वचा/बालों की जडों पर लगाने से वे मजबूत और घने होते हैं। बादाम मेवों में राजा है, जिसमें भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटमिन ई पाया जाता है, जो एक मजबूत एंटी ऑक्सीडेंट  है। यह बालों को प्रदूषण और यूवी किरणों से बचाता है। बालों के गिरने का एक बडा कारण शरीर में जिंक की कमी होती है और बादाम में जिंक की पर्याप्त मात्रा होती है। बादाम को रात में भिगोकर छिलका उतार खाने से बाल व त्वचा दोनों में चमक और निखार आ जाता है। इसे फेसपैक  में मिलाकर लगाने से त्वचा बेदाग और गोरी हो जाती है।


करी पत्ता

करी पत्ता का इस्तेमाल ग्रेवी  या करी बनाने में खूब किया जाता है। लेकिन यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटमिंस बी1, बी2,  बी3, बी9 और सी भरपूर होते हैं। यह बीटाकैरोटिन युक्त है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस  होते हैं। इससे बाल काले और चमकदार बनते हैं। ऐसी मांएं  जिनके बाल असमय सफेद हो गए हों, वे अपनी बेटियों के बाल करी पत्ता के प्रयोग से सफेद होने से बचा सकती हैं। 10-15  रातभर भीगे हुए बादाम को छीलकर पानी और 10-15  करी पत्ता के साथ पीस लें। इस पेस्ट को सिर की त्वचा (स्कैल्प) पर लगाकर 5  मिनट तक सिर का मसाज  करें। उसके बाद किसी अच्छे माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। ऐसा हफ्ते में एक बार करने से अंतर कुछ ही हफ्तों में नजर आ जाएगा।


healthy tips on hair, healthy tips, tips on hair, health tips for hair,  health tips for hair fall, health tips for hair loss, health tips for hair growth, blog in hindi, blog on hair



Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh