Menu
blogid : 760 postid : 439

कूल नेवी ब्ल्यू

Jagran Sakhi
Jagran Sakhi
  • 208 Posts
  • 494 Comments

blueनेवी ब्ल्यू  हमारे मन में शांत, कोमल व निर्मल एहसास को सक्रिय करने का काम करती है। कूल कलर होने के कारण, इसे दूसरे कूल टोन के साथ मिक्स किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि वॉर्म कलर टोन को कंबाइन नहीं किया जा सकता। बोल्ड लुक व कलर ब्लॉकिंग  कॉन्सेप्ट  को फॉलो  करने के लिए वॉर्म कलर टोन अपना सकते हैं। नेवी ब्ल्यू  कलर की ड्रेसेज पहनने का थंब रूल है : –


अगर नेवी ब्ल्यू ज्यादा डार्क हो और ब्लैक से मिलता जुलता हो तो कभी ब्लैक कलर के साथ कंबाइन न करें। क्योंकि ऐसे में लोग सोचेंगे कि आपने गलती से नेवी ब्ल्यू  ड्रेस अंधेरे में ब्लैक कलर समझ कर पहन ली है। -वहींनेवी ब्ल्यू कलर पर्पल शेड  से मिलता हो तो बेझिझक ब्लैक से कंबाइन कर सकती हैं। मसलन नेवी ब्ल्यू शीथ ड्रेस पर ब्लैक बेल्ट पहनें। कहा जाता है कि रंगों का सही चुनाव ही हमारी पर्सनैलिटी को उभारता है। जैसे ब्ल्यू सूट पर लाइट  पर्पल  या व्हाइट  शर्ट अच्छा लगता है। साथ में रेड या नेवी ब्ल्यू  स्ट्राइप्ड  स्कार्फ आपको परफेक्ट लुक देगा। नेवी ब्ल्यू कलर की ड्रेसेज पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।


मेकअप :  रोज एंड पिंक कलर नेवी ब्ल्यू  के साथ परफेक्ट्ली ब् लेंड  हो जाता है। आई मेकअप के लिए कोबाल्ट ब्ल्यू  या गोल्ड कलर की शेड लगाएं।


इयररिंग :  इन्हें अपनी लिपस्टिक की शेड से मैच करें। इनके शेप व साइज अपने फेस कट के हिसाब से चुनें।


हैंडबैग :  एक अच्छा  डार्क-ब्राउन  लेदर हैंडबैग सबसे अच्छा ऑप्शन है। वैसे कैजुअल  वेयर  पर कलरफुल  बैग्स  का इस्तेमाल कर सकती हैं।


फुटवेयर :  बैग की कलर का मैचिंग फुटवेयर  सही ऑप्शन है। अगर पैंट-सूट पहना है तो सॉक्स पर भी पूरा ध्यान दें। सॉक्स  का कलर ट्राउजर  के कलर से मैच करना चाहिए।


ज्यूलरी :  सॉलिड नेवी ब्ल्यू कलर पर प‌र्ल्स बेस्ट है। लेकिन ज्यादातर सभी कलर सूट करते हैं। केवल अपने स्किन टोन का खयाल रखते हुए कलर चुनें। वॉर्म टोन ब्ल्यू एंड गोल्ड डार्क ब्ल्यू एंड हॉट पिंक ब्ल्यू एंड ऑरेंज ब्ल्यू एंड डीप रेड ब्ल्यू एंड येलो कूल टोन ज्यूल टोन ब्ल्यू एंड न्यूट्रल ब्ल्यू एंड सिल्वर ब्ल्यू, ब्राउन एंड ग्रीनिश गोल्ड ब्ल्यू एंड व्हाइट ब्ल्यू एंड ब्लैक


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh